||#शुभ_अशुभ_सूर्य_की_महादशा|| किसी भी ग्रह की महादशा का फल कुंडली में उस ग्रह की स्थिति पर निर्भर करता है।लग्न अनुसार कुंडली के लिए ग्रह कारक है, मारक है आदि।कुंडली में ग्रह शुभ है अशुभ है मजबूत है या कमजोर है आदि।ग्रहो में सूर्य राजा है और राजा का मतलब है कभी तरह के अधिकार और शक्ति से संपन्न होना।बलवान और अनुकूल सूर्य की महादशा जातक को उच्च स्तर का राजसिक जीवन देती है।जातक का नाम उठा हुआ होता है सरकार की तरफ से कोई न कोई आर्थिक सहयोग आदि भी व्यक्ति को सूर्य की महादशा में मिलता है।सूर्य की शुभ और बली महादशा से प्रभावित जातक समाज में नाम कमाने की चाहत रखता है और कमाता भी है।सामान्य रूप से बली शुभ सूर्य की महादशा सुख, सौभाग्य को बढ़ाने वाली, समाज में स्तर को उच्चा रखने वाली होती है।बली और शुभ सूर्य की महादशा होने पर कुंडली का नवम दशम भाव बली हो तो जातक पद, प्रतिष्ठा, भाग्य का सहयोग, उच्च अधिकारियो या राजनीतिज्ञो से सम्बन्ध भी रहते है।कुंडली में जितने ज्यादा से ज्यादा शुभ योग, राजयोग होंते है साथ ही सूर्य कुंडली में अनुकूल और मेष, सिंह राशि या वर्गोत्तम होकर बली होता है उतने ही ज्यादा मजबूत होता है।वृश्चिक, धनु, मीन, राशि में भी सूर्य सामान्य से ज्यादा बली होता है बाकि अन्य तरह से जितना ज्यादा बली शुभ होता है उतने ही शानदार फल देता है सूर्य किस भाव का स्वामी होकर किस भाव में बैठा है इस स्थिति पर भी सूर्य के फल निर्भर करते है कि किस तरह के फल होंगे। अशुभ सूर्य की महादशा नाम, सम्मान में कमी करती है सरकारी छेत्र, सरकारी कामो में परेशानिया करती है।यदि सूर्य अशुभ होने के साथ कमजोर भी है तो इसके फल ज्यादा नकारात्मक रहते है क्योंकि बली अशुभ सूर्य को उपाय के द्वारा अनुकूल किया जा सकता है पर कमजोर अशुभ सूर्य के बल में वृद्धि आसानी से नही हो पाती जिससे उसकी अशुभता में भी कमी आसानी से नही होती क्योंकि कमजोर सूर्य में बल नही होता।।सूर्य बुध गुरु मंगल के साथ सम्बन्ध बनाने पर विशेष शुभ फल देता है सूर्य का मंगल बुध गुरु के सम्बन्ध लग्न अनुसार भी अनुकूल होना चाहिय।शुक्र शनि राहु केतु के साथ कुछ खास शुभ फल नही देता।नैसर्गिक रूप से सूर्य जिन चीजो का कारक होता है उनसे सम्बंधित यह बली और होने पर अच्छे फल देता है।जिस भाव का स्वामी होकर जिस भाव में बैठता है उससे सम्बंधित भी अनुकूल फल करता है।कुंडली के लिए सूर्य योगकारक होकर भी शुभ फल न दे रहा हो तो सूर्य रत्न माणिक ज्योतिष के विद्वान् से सलह लेकर पहनना चाहिय।सूर्य को रोज़ जल देकर सूर्य गायत्री मन्त्र या सूर्य का बीज मन्त्र का जप करना चाहिए।पिता का सम्मान और आशीर्वाद लेते रहना चाहिए।
No comments:
Post a Comment