Sunday, April 1, 2018

कुंडली में चार ग्रहों की युति का जातक पर प्रभाव

कुंडली में चार ग्रहों की युति का जातक पर प्रभाव
〰🌼〰🌼〰🌼〰🌼〰🌼〰🌼〰🌼〰
किसी राशि पर ग्रहों का प्रभाव घर में उपस्थित एक ग्रह और अन्य ग्रहों की युति पर निर्भर करता है। दो से अधिक ग्रहों की उपस्थिति में भी समान प्रभाव ही पड़ता है। आइए जानते हैं कि एक घर में चार ग्रहों की उपस्थिति का जातक पर क्या प्रभाव पड़ता है।

सूर्य-चंद्रमा-मंगल-बुध युति का फल👉 ये जातक अपने कार्यक्षेत्र में चतुर और कुशल होते हैं। इनमें अच्‍छे लेखक के गुण होते हैं। ये सांसारिक सुख के प्रति आकषित रहते हैं। यह जातक अधिकतर अस्‍वस्‍थ रहते हैं।

सूर्य-चंद्रमा-मंगल-बृहस्पति युति फल👉 यह जातक एक निपुण लीडर बनते हैं। यह अमीर और चतुर होते हैं।

सूर्य-चंद्रमा-मंगल-शुक्र युति फल👉 यह जातक शक्‍तिशाली एवं अपने कहैं।क्षेत्र में निपुण होते हैं। यह समृद्ध एवं प्रसिद्ध होते हैं। इन जातकों का बढिया सेंस ऑफ ह्यूमर होता है।

सूर्य-चंद्रमा-मंगल-शनि युति फल👉 इस युति के अंदर जातक किसी न किसी बीमारी से घिरा रहता है। इन्‍हें आंखों से जुड़ी समस्‍याएं अधिक होती हैं। यह धैर्यवान और धनी होते हैं एवं सुनार इनके लिए सर्वोत्‍त्‍म कार्य है।

सूर्य-चंद्रमा-बुध-बृहस्‍पति युति फल👉 ये जातक प्रसिद्ध और शिक्षित होते हैं। यह धनी और सुखी होते हैं लेकिन अमीर नहीं होते।

सूर्य-चंद्रमा-बुध-शुक्र युति फल👉 ये जातक तालाब और विश्राम घरों का निर्माण करते हैं। यह धार्मिक और दानी होते हैं। यह महत्‍वाकांक्षी एवं मैत्रीपूर्ण स्‍वभाव के होते हैं।

सूर्य-चंद्रमा-शुक्र-शनि युति फल👉 ये जातक अधिकतर बुरे कामों में लिप्‍त रहते हैं। इनका ध्‍यान महिलाओं पर ज्‍यादा रहता है। शरीर से कमजोर होते हैं।

सूर्य-चंद्रमा-बुध-बृहस्‍पति युति फल👉 ये जातक धनी व्‍यापारी बनते हैं। स्‍वभाव से धोखेबाज इन जातकों को कई बार अपमानित होना पड़ता है।

सूर्य-चंद्रमा-बुध-शनि युति फल👉 इन जातकों में नेता  एवं कवि बनने के गुण होते हैं। ये सुखी एवं आनंदमय जीवन जीते हैं। इन्‍हें समाज में मान-सम्‍मान मिलता है।

सूर्य-चंद्रमा-बृहस्‍पति-शनि युति फल👉 ये जातक व्‍यापार में अपार सफलता हासिल करते हैं। ये  परिवार से प्रेम करते हैं एवं धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। इन जातकों का पूरा समय और ऊर्जा अपने कार्य को ही समर्पित रहता है।

सूर्य-चंद्रमा-शुक्र-शनि युति फल👉 इन जातकों में नकारात्‍मक प्रभाव ज्‍यादा देखने को मिलता है। वह दूसरों का बुरा सोचते हैं और अपने ही परिवारजानों को नापसंद करते हैं। इन्‍हें साफ-सफाई भी पसंद नहीं होती।

सूर्य-बुध-बृहस्पति-शुक्र युति फल👉 इन जातकों के ज्‍यादा  भाई-बहन होते हैं एवं यह अपना जीवन आनंदपूर्वक जीते हैं। इनमें नेताओं के गुण होते हैं जिस कारण ये अत्‍यधिक सम्‍मान पाते हैं। अपने आदर्शों पर चलने वाले इन जातकों का जीवन सुख-समृद्धि से भरा रहता है।

सूर्य-बुध-बृहस्पति-शनि युति फल👉 इस युति में पैदा होने वाले जातक अहंकारी और झगड़ालू स्‍वभाव के होते हैं। ये चिड़चिड़े और दुर्बल होत हैं। इनमें कवि, संपादक और विजेता बनने के गुण होते हैं।

सूर्य-बुध-शुक्र-शनि युति फल👉 सभी सुख-सुविधाएं होने के बावजूद ये जातक संतुष्‍ट नहीं रहते। ये जातक धार्मिक एवं बातूनी प्रवृत्ति के होते हैं।

चंद्रमा-मंगल-बुध-बृहस्‍पति युति फल👉 इन जातकों को कला के क्षेत्र के विभिन्‍न रूपों की जानकारी होती है। यह सहायक होते हैं एवं सामाजिक कार्यों में रूचि रखते हैं। इनका जीवन सुखपूर्वक व्‍यतीत होता है।

चंद्रमा-मंगल-बुध-शुक्र युति फल👉 ये जातक सुस्त, असहयोगी और झगड़ालू होते हैं। इनका जीवन सुखपूर्वक व्‍यतीत होता है।

चंद्रमा-मंगल-बुध-शनि युति फल👉 इन जातकों की पत्‍नी अच्‍छी होती है। इनका मन अशांत रहता है। लेकिन  इनमें दृढ़ इच्‍छाशक्‍ति और साहस होता है।

चंद्रमा-मंगल-बृहस्पति-शुक्र युति का फल👉 ये जातक महिलाओं के बीच अधिक लोकप्रिय रहते हैं। यह दयालु, धनी एवं सामाजिक कार्यों में रूचि रखने वाले होते हैं। ये परोपकारी होते हैं जो सभी से सम्‍मान प्राप्‍त करते हैं।

चंद्रमा-मंगल-बृहस्पति-शनि युति फल👉 ये जातक शास्‍त्रों के ज्ञानी होते हैं। यह साहसी, धनी एवं बहादुर होते हैं। इनमें सर्मपण और धैर्य की भावना होती है।

चंद्रमा-मंगल-शुक्र-शनि युति का फल👉 इन जातकों में नैतिकता और  मार्गदर्शन की कमी होती है। ये बातूनी होते हैं।

चंद्रमा-बुध-बृहस्‍पति-शुक्र युति का फल👉 ये जातक धनी, सुखी और बुद्धिमान होते हैं। यह अपने माता-पिता का ख्‍याल रखते हैं एवं धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं।

चंद्रमा-बुध-बृहस्‍पति-शनि युति फल👉 ये जातक चतुर होते हैं एवं जीवन में प्रसिद्धि और सम्‍मान पाते हैं। इन्‍हें अपने भाई-बहनों से प्रेम होता है। इनमें कवि बनने के गुण होते हैं।

चंद्रमा-बुध-शुक्र-शनि युति फल👉 ये जातक आत्‍मनिर्भर होते हैं किंतु इनका चरित्र अच्‍छा नहीं होता।  अपने छल-कपट के कारण ये दूसरों को नापसंद आते हैं।

चंद्रमा-बृहस्‍पति-शुक्र-शनि युति फल👉 ये गरीबी में जीवनयापन करते हैं और दुखी रहते हैं। त्‍वचा रोग से गस्‍त रहते हैं।

मंगल-बुध-बृहस्‍पति-शुक्र युति फल👉 ये जातक बुद्धिमान और उज्‍जवल होते हैं। अपने समर्पण भाव और ईमानदारी के कारण ये जातक मान-सम्‍मान प्राप्‍त करते हैं। लेकिन इन्‍हें अपनी क्षमता के अनुकूल फल नहीं मिलता।

मंगल-बुध-शुक्र-शनि युति फल👉 इन जातकों को जीवन में सफलता मिलती है। ये बहादुर और प्रसिद्ध होते हैं। बॉडी बिल्‍डिंग में इनकी रूचि हो सकती है।

मंगल-बृहस्‍पति-शुक्र-शनि युति फल👉 ये जातक क्रोधी, साहसी और धनी होते हैं। ये निर्णय लेने में विलंब नहीं करते एवं इनकी महिलाओं में अधिक रूचि होती है।

बुध-बृहस्‍पति-शुक्र-शनि युति फल👉 ये जातक धार्मिक और आज्ञाकारी होते हैं। अपने पूरे जीवन में ये माता-पिता की सेवा करते हैं। ये ईमानदार और विश्‍वसनीय होते हैं।

शुभ_अशुभ_सूर्य_की_महादशा

||#शुभ_अशुभ_सूर्य_की_महादशा||                                             किसी भी ग्रह की महादशा का फल कुंडली में उस ग्रह की स्थिति पर निर्भर करता है।लग्न अनुसार कुंडली के लिए ग्रह कारक है, मारक है आदि।कुंडली में ग्रह शुभ है अशुभ है मजबूत है या कमजोर है आदि।ग्रहो में सूर्य राजा है और राजा का मतलब है कभी तरह के अधिकार और शक्ति से संपन्न होना।बलवान और अनुकूल सूर्य की महादशा जातक को उच्च स्तर का राजसिक जीवन देती है।जातक का नाम उठा हुआ होता है सरकार की तरफ से कोई न कोई आर्थिक सहयोग आदि भी व्यक्ति को सूर्य की महादशा में मिलता है।सूर्य की शुभ और बली महादशा से प्रभावित जातक समाज में नाम कमाने की चाहत रखता है और कमाता भी है।सामान्य रूप से बली शुभ सूर्य की महादशा सुख, सौभाग्य को बढ़ाने वाली, समाज में स्तर को उच्चा रखने वाली होती है।बली और शुभ सूर्य की महादशा होने पर कुंडली का नवम दशम भाव बली हो तो जातक पद, प्रतिष्ठा, भाग्य का सहयोग, उच्च अधिकारियो या राजनीतिज्ञो से सम्बन्ध भी रहते है।कुंडली में जितने ज्यादा से ज्यादा शुभ योग, राजयोग होंते है साथ ही सूर्य कुंडली में अनुकूल और मेष, सिंह राशि या वर्गोत्तम होकर बली होता है उतने ही ज्यादा मजबूत होता है।वृश्चिक, धनु, मीन, राशि में भी सूर्य सामान्य से ज्यादा बली होता है बाकि अन्य तरह से जितना ज्यादा बली शुभ होता है उतने ही शानदार फल देता है सूर्य किस भाव का स्वामी होकर किस भाव में बैठा है इस स्थिति पर भी सूर्य के फल निर्भर करते है कि किस तरह के फल होंगे।                                                                                                                                  अशुभ सूर्य की महादशा नाम, सम्मान में कमी करती है सरकारी छेत्र, सरकारी कामो में परेशानिया करती है।यदि सूर्य अशुभ होने के साथ कमजोर भी है तो इसके फल ज्यादा नकारात्मक रहते है क्योंकि बली अशुभ सूर्य को उपाय के द्वारा अनुकूल किया जा सकता है पर कमजोर अशुभ सूर्य के बल में वृद्धि आसानी से नही हो पाती जिससे उसकी अशुभता में भी कमी आसानी से नही होती क्योंकि कमजोर सूर्य में बल नही होता।।सूर्य बुध गुरु मंगल के साथ सम्बन्ध बनाने पर विशेष शुभ फल देता है सूर्य का मंगल बुध गुरु के सम्बन्ध लग्न अनुसार भी अनुकूल होना चाहिय।शुक्र शनि राहु केतु के साथ कुछ खास शुभ फल नही देता।नैसर्गिक रूप से सूर्य जिन चीजो का कारक होता है उनसे सम्बंधित यह बली और होने पर अच्छे फल देता है।जिस भाव का स्वामी होकर जिस भाव में बैठता है उससे सम्बंधित भी अनुकूल फल करता है।कुंडली के लिए सूर्य योगकारक होकर भी शुभ फल न दे रहा हो तो सूर्य रत्न माणिक ज्योतिष के विद्वान् से सलह लेकर पहनना चाहिय।सूर्य को रोज़ जल देकर सूर्य गायत्री मन्त्र या सूर्य का बीज मन्त्र का जप करना चाहिए।पिता का सम्मान और आशीर्वाद लेते रहना चाहिए।

पुष्य नक्षत्र

ज्योतिष मे पुष्य नक्षत्र की बड़ी महिमा बताई गई है ।इस नक्षत्र मे प्रायः समस्त कार्यो की सिद्धि होती है जिससे इसे सिद्ध नक्षत्र की संज्ञा प्रदान की गई है ।बृहस्पतिवार को इस नक्षत्र का योग होने से गुरुपुष्य नामक सिद्धयोग होता है।कहा गया है कि सभी विरूद्ध योगों के रहने पर भी पुष्य का संयोग कार्य सिद्धि का सूचक होता है।पुष्य नक्षत्र अन्य योग - नक्षत्रों के दोष को दूर करता है परन्तु पुष्य के गुण किसी भी दुर्योग आदि द्वारा नष्ट नही हो सकते।
बृहस्पतिवार को पुष्य नक्षत्र के समागम के अवसर पर कर्क राशीश चन्द्रमा की प्रबलता के साथ बृहस्पति भी अपनी उच्च राशि के संक्रमणवत बलवत्ता से पार्थिव मानवों को अनुग्रहीत करने हेतु कटिबद्ध रहता है।शुभ मांगलिक कर्मो के संपादन हेतु गुरु- पुष्य योग वरदान सिद्ध होता है।बृहस्पति ग्रह का उद्धव पुष्य नक्षत्र से ही हुआ था जैसा ऋग्वेद मे कहा गया है-
  बृहस्पतिः प्रथमं जायमानो महो  ज्योतिषः परमे व्योमन् ( ऋग्वेद 4/50/4)
 कहा गया है कि चंद्रमा कितना ही निर्बल क्यो न हो ,शास्त्र वर्जित बड़ा से बड़ा दोष उपस्थित क्यो न हो ,पुष्य तज्जनित दुष्फल को चरितार्थ नही होने देता है।अष्टम् चन्द्रमा की स्थिति मे शास्त्रकारो ने पुष्यबेला मे सभी कर्म निर्भयता पूर्वक संपादित करने की आज्ञा प्रदान की है।विवाह हेतु ब्रह्मा द्वारा अभिशप्त होने के कारण यह नक्षत्र पाणिग्रहण संस्कार तथा तत्संबंधी समस्त कार्यों मे अग्राह्य है ।ब्रह्मा जी के द्वारा शापित होने की कथा ' विवाह वृन्दावन ' नामक ग्रन्थ मे उपलब्ध होती है।
रवि,सोम व बृहस्पति को पुष्य का योग अत्युत्तम, बुद्ध,व शनि को मध्यम फलप्रद व मंगल व शुक्र को उत्पातकारक होने से वर्जित है।नवमी को गुरुपुष्य योग ' विषयोग' कहलाता है अतः त्याज्य है।ज्येष्ठ मास मे भी यह योग विशेष उपयोगी नही होता है।
पुष्य नक्षत्र मे किये गये श्राद्ध से पितरो को अक्षय तृप्ति प्राप्त होती है एवं कर्ता को धन - पुत्र की प्राप्ति होती है ,इस संबध में नारद संहिता का वचन है - पौष्यद्वये पुष्यचतुष्टये च श्राद्धप्रदाता बहुपुत्रवान स्यात् ( नारद संहिता 37/20)
 दशमी तिथी को पुष्य का योग होने पर 'अमृत योग' होता है इस दिन श्राद्ध करने से पितर नित्यतृप्त व प्रसन्न रहते है -
दशम्यां पुष्य नक्षत्रे सुयोगोऽमृत संज्ञकः।
अर्चयेद्यः पितृस्त्र नित्यं तृप्तास्तु तस्य ते।।( नारद संहिता 55/11)

*होरा शास्त्र से जानिए कौनसा कार्य किस शुभमुहूर्त में करे !*

🌻🌹 *श्री गणेशाय नमः* 🌹🌻

*होरा शास्त्र से जानिए कौनसा कार्य किस शुभमुहूर्त में करे !*

🌹जीस हौरा शब्द पर से अंग्रेजों ने hour शब्द बनाया 🌹

*आमतौर पर अगर हम कोई भी विशेष कार्य या शुभ कार्य करते है तो हम उसे शुभ मुहूर्त में ही शुरू करते हैं। ज्योतिष शास्त्र मे होरा शास्त्र का जिक्र किया गया है, इसके हम जान सकते है की हमे कौनसा कार्य किस मुहूर्त या होरा में करना चाहिए ।*

एक दिन में २४ घंटे होते है और एक होरा १ घंटे की होती है, यानि एक दिन में २४ होरा होती है, हर एक होरा अलग अलग ग्रहों से सम्बंधित होती है ।

*जानते है कौनसी होरा में कौनसा काम करना चाहिए ताकि हमे अपने काम में सफलता प्राप्त हो सके ।*

*सूर्य की होरा* - टेंडर भरना, सरकारी नौकरी शुरू करना, किसी उच्च अधिकारी से मिलना हो या अगर आपको मानिक रत्न धारण करना हो तो ये सब शुभ काम सूर्य की होरा में करने चाहिए ।

*चंद्र की होरा* - वैसे तो चंद्र की होरा सभी शुभ कार्यो के लिए अच्छी मानी जाती है, इसमें मोती रत्न धारण किया जाए तो ये सबसे अच्छा फल देता है |

*मंगल की होरा*- सट्टा लगाना, किसी को कर्ज देना, पुलिस या न्यायालय से रिलेटेड कोई काम हो तो ये सब कार्य मंगल की होरा में करने चाहिए ।

*बुध की होरा*- यदि आप नया बिज़नेस शुरू करना चाहते है जैसे की प्रकाशन कार्य या आपको अपने बच्चे की पढ़ाई शुरू करवानी हो तो ये काम बुध की होरा में करना चाहिए ।

*गुरु की होरा*- यदि आपको कोई विवाह से सम्बंधित काम करना हो या किसी हाई पोस्ट के अधिकारी से मिलना हो तो ये कार्य गुरु की होरा में करने से अच्छा फल मिलता है।

*शुक्र की होरा* - नवीन ज्वेलरी या कपडे खरीदने हो या पहनने हो, कोई यात्रा शुरू करनी हो तो शुक्र की होरा में करनी चाहिए ।

*शनि की होरा* - अपने मकान की नींव खुदवानी हो, नया घर बनाना शुरू करना हो तो शनि की होरा में करने से ये सब कार्य सफलता पूर्वक हो जायेंगे ।

जन्म कुंडली के चौथे व पाँचवें भाव से चुने विषय—**

**(ज्योतिष अनुसार शिक्षा के योग))
जन्म कुंडली के चौथे व पाँचवें भाव से चुने विषय—**

दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करते ही ‘कौन-सा विषय चुनें’ यह यक्ष प्रश्न बच्चों के सामने आ खड़ा होता है। माता-पिता को अपनी महत्वाकांक्षाओं को परे रखकर एक नजर कुंडली पर भी मार लेनी चाहिए। बच्चे किस विषय में सिद्धहस्त होंगे, यह ग्रह स्थिति स्पष्ट बताती है।
आज जीवन के हर मोड़ पर आम आदमी स्वयं को खोया हुआ महसूस करता है। विशेष रूप से वह विद्यार्थी जिसने हाल ही में दसवीं या बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है, उसके सामने सबसे बड़ा संकट यह रहता है कि वह कौन से विषय का चयन करे जो उसके लिए लाभदायक हो। एक अनुभवी ज्योतिषी आपकी अच्छी मदद कर सकता है। जन्मपत्रिका में पंचम भाव से शिक्षा तथा नवम भाव से उच्च शिक्षा तथा भाग्य के बारे में विचार किया जाता है। सबसे पहले जातक की कुंडली में पंचम भाव तथा उसका स्वामी कौन है तथा पंचम भाव पर किन-किन ग्रहों की दृष्टि है, ये ग्रह शुभ-अशुभ है अथवा मित्र-शत्रु, अधिमित्र हैं विचार करना चाहिए। दूसरी बात नवम भाव एवं उसका स्वामी, नवम भाव स्थित ग्रह, नवम भाव पर ग्रह दृष्टि आदि शुभाशुभ का जानना। तीसरी बात जातक का सुदर्शन चंद्र स्थित श्रेष्ठ लग्न के दशम भाव का स्वामी नवांश कुंडली में किस राशि में किन परिस्थितियों में स्थित है ज्ञात करना, तीसरी स्थिति से जातक की आय एवं आय के स्त्रोत का ज्ञान होगा। जन्मकुंडली में जो सर्वाधिक प्रभावी ग्रह होता है सामान्यत: व्यक्ति उसी ग्रह से संबंधित कार्य-व्यवसाय करता है। यदि हमें कार्य व्यवसाय के बारे में जानकारी मिल जाती है तो शिक्षा भी उसी से संबंधित होगी।
जैसे यदि जन्म कुंडली में गुरु सर्वाधिक प्रभावी है तो जातक को चिकित्सा, लेखन, शिक्षा, खाद्य पदार्थ के द्वारा आय होगी। यदि जातक को चिकित्सक योग है तो जातक जीव विज्ञान विषय लेकर चिकित्सक बनेगा। यदि पत्रिका में गुरु कमजोर है तो जातक आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, रैकी या इनके समकक्ष ज्ञान प्राप्त करेगा। श्रेष्ठ गुरु होने पर एमबीबीएस की पढ़ाई करेगा। यदि गुरु के साथ मंगल का श्रेष्ठ योग बन रहा है तो शल्य चिकित्सक, यदि सूर्य से योग बन रहा है तो नेत्र चिकित्सा या सोनोग्राफी या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से संबंधित विषय की शिक्षा, यदि शुक्र है तो महिला रोग विशेषज्ञ, बुध है तो मनोरोग तथा राहु है तो हड्डी रोग विशेषज्ञ बनेगा। चंद्र की श्रेष्ठ स्थिति में किसी विषय पर गहन अध्ययन करेगा। लेखक, कवि, श्रेष्ठ विचारक बनेगा तथा बीए, एमए कर श्रेष्ठ चिंतनशील, योजनाकार होगा। सूर्य के प्रबल होने पर इलेक्ट्रॉनिक से संबंधित शिक्षा ग्रहण करेगा। यदि मंगल अनुकूल है तो ऐसा जातक कला, भूमि, भवन, निर्माण, खदान, केमिकल आदि से संबंधित विषय शिक्षा ग्रहण करेगा। बुध प्रधान कुंडली वाले जातक बैंक, बीमा, कमीशन, वित्तीय संस्थान, वाणी से संबंधित कार्य, ज्योतिष-वैद्य, शिक्षक, वकील, सलाहकार, चार्टड अकाउंटेंट, इंजीनियर, लेखपाल आदि का कार्य करते हैं। अत: ऐसे जातक को साइंस, मैथ्स की शिक्षा ग्रहण करना चाहिए किंतु यदि बुध कमजोर हो तो वाणिज्य विषय लेना चाहिए। बुध की श्रेष्ठ स्थिति में चार्टड अकाउंटेंट की शिक्षा ग्रहण करना चाहिए। शुक्र की अनुकूलता से जातक साइंस की शिक्षा ग्रहण करेगा। शुक्र की अधिक अनुकूलता होने से जातक फैशन, सुगंधित व्यवसाय, श्रेष्ठ कलाकार तथा रत्नों से संबंधित विषय को चुनता है। शनि ग्रह प्रबंध, लौह तत्व, तेल, मशीनरी आदि विषय का कारक है। अत: ऐसे जातकों की शिक्षा में व्यवधान के साथ पूर्ण होती है। शनि के साथ बुध होने पर जातक एमबीए फाइनेंस में करेगा। यदि शनि के साथ मंगल भी कारक है तो सेना-पुलिस अथवा शौर्य से संबंधित विभाग में अधिकारी बनेगा। राहु की प्रधानता कुटिल ज्ञान को दर्शाती है। केतु – तेजी मंदी तथा अचानक आय देने वाले कार्य शेयर, तेजी मंदी के बाजार, सट्टा, प्रतियोगी क्वीज, लॉटरी आदि। कभी-कभी एक ही ग्रह विभिन्न विषयों के सूचक होते हैं तो ऐसी स्थिति में जातक एवं ज्योतिषी दोनों ही अनिर्णय की स्थिति में आ जाते हैं। उसका सही अनुमान लगाना ज्योतिषी का कार्य है। ऐसी स्थिति में देश, काल एवं पात्र को देखकर निर्णय लेना उचित रहेगा। जैसे नवांश में बुध का स्वराशि होना ज्योतिष, वैद्य, वकील, सलाहकार का सूचक है। अब यहां जातक के पिता का व्यवसाय (स्वयं की रुचि) जिस विषय की होगी, वह उसी विषय का अध्ययन कर धनार्जन करेगा।
सामान्यत: वैदिक ग्रंथों के अनुसार सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरू और शनि इन सात ग्रहों का अपना अलग-अलग क्षेत्र और प्रभाव है। लेकिन, जब इन ग्रहों का आपसी योग बनता है तो क्षेत्र और प्रभाव बदल जाते हैं। इन ग्रहों के साथ राहु और केतु मिल जाये, तो कार्य में बाधा उत्पन्न करते हैं। व्यवहारिक भाशा में कहें तो टांग अड़ाते हैं। जन्मकुंडली के मुख्य कारक ग्रह ही कुंडली के प्रेसिडेंट होते हैं। यानी जो भी कुछ होगा वह उन ग्रहों की देखरेख में होगा, अत: यह ध्यान में जरूर रखें कि इस कुंडली में कारक ग्रह कौन से हैं। अगर कारक ग्रह कमजोर हैं या अस्त है, वृद्धावस्था में हैं तो उसके बाद वाले ग्रहों का असर आरंभ हो जायेगा। मंगल, शुक्र और सूर्य, शनि करियर की दशा तय करते हैं। बुध और गुरु उस क्षेत्र की बुद्धि और शिक्षा प्रदान करते हैं। यद्यपि क्षेत्र इनका भी निश्चित है, लेकिन इन पर जिम्मेदारियां ज्यादा रहती हैं। इसलिये कुंडली में इनकी शक्ति महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आज हम किसी एक या दो ग्रहों के करियर पर प्रभाव की चर्चा करेंगे। जन्मकुंडली में वैसे तो सभी बारह भाव एक दूसरे को पूरक हैं, किंतु पराक्रम, ज्ञान, कर्म और लाभ इनमें महत्?वपूर्ण है। इसके साथ ही इन सभी भावों का प्रभाव नवम भाग्य भाव से तय होता है। अत: यह परम भाव है।

Tuesday, March 20, 2018

नक्षत्र जन्म फल

*नक्षत्र जन्म फल* :-
*अश्विनी नक्षत्र* क्षत्र:धनी, हंसमुख, सुंदर, बुद्दिमान, अच्छी पोशाक, आभूषण पहनने का शौक़ीन, गठीला शरीर, जनप्रिय | हर काम में होशियार | परोपकारी, यशस्वी, वाहन एवं नौकर युक्त| भाग्योदय २० वर्ष बाद , यशस्वी, एश्वर्य संपन्न, नम्र स्पष्ट वक्ता अस्थिर चरित्रवान | स्वार्थपूर्ति के लिए विश्वासघात भी कर ले | क्रूर गृह की दशा में सूर्य, मंगल व् गुरु के अंतर में शत्रु कष्ट, चोरी का भय |
*भरणी नक्षत्र* :सत्यवादी, स्वाथ्य अच्छा, बीमार कम रहे | सुमार्ग पर चले, सुखी स्त्रियों में आशक्त, अस्थिर मनोवृत्ति, अस्थिर विचार, विदेश गमन की इच्छा, दीर्घायु, शत्रु विजयी, भाग्योदय २५ वर्ष बाद | कभी चोट लगकर अंग भंग होना संभव | कम बोलने वाला, क्रूर व् कृतघ्न, नीच कर्म रत, क्रूर गृह की महादशा तथा चन्द्र – राहू – शनि की अंतर दशा में शत्रु – कष्ट, चोरी भय |
*कृतिका नक्षत्र* :कामी चरित्र हीन, कंजूस, कृतघ्न, मित्र एवं सम्बन्धियों से बिगाड़ हो | जिस काम में हाथ डाले उसे पूरा करके छोड़े | अच्छे भोजन आदि का शौक़ीन | स्त्रियों से मित्रता बढाने में सिद्धहस्त | किसी विशेष विषय में दक्ष | स्वेच्छानुसार कार्य करने वाला | बुद्दिमान लोभी, प्रसिद्ध,तेजस्वी, आशावादी, बाह्य व्यक्तित्व शानदार, विद्वान देखने में भव्य | मुकदमेबाजी में रूचि रखने वाला चालाक | भाग्योदय २९ वर्ष बाद , क्रूर गृह की दशा तथा मंगल, गुरु, बुध, की अन्तर्दशा में शत्रुकष्ट चोरी का भय |
*रोहिणी नक्षत्र* :सुंदर आकर्षक लुभावना व्यक्तित्व, सत्य एवं मधुर भाषी जनप्रिय कार्य पटु कलाकार सांसारिक कार्य बुद्धि से संपन्न करे दृढ प्रतिज्ञ | रात का जन्म होतो झूठ बोलने वाला | कठोर मन वासना अधिक वासना पूर्ती के लिए कुछ भी कर सकता है | भोगी धन व् स्मरण शक्ति तीव्र , नेत्र बड़े ललाट चौड़ा आलसी भाग्योदय ३० वर्ष के पश्चात | क्रूर गृह की दशा में राहू शनि व् केतु के अंतर में शत्रु कष्ट चोरी का भय |
*मृगशिरा नक्षत्र* :शोख तबियत स्त्रियों से संपर्क रखे | कामी तीव्र गति से चले घमंडी छोटी छोटी बात पर बिगड़े क्रोधी चालाक काम निकालने में निपुण | लड़ाई फसाद के कामों में रूचि रखे, प्रियजन के अनादर में खुश रहे, डरपोक विद्वान् विवेकशील यात्रा में रूचि, धन संतान व् मित्रों से युक्त, विद्वान होते हुए भी चंचल वृत्ति, अभिमान की मात्रा विशेष रहे | भाग्योदय २८ वर्ष पश्चात क्रूर गृह की दशा गुरु – बुध, शुक्र के अंतर में शत्रु – कष्ट चोरी का भय |
*आद्रा नक्षत्र* :नम्र स्वभाव मजबूत दिल बुद्दिमान कोई कष्ट आये तो घबराये नहीं | जो कमाए खर्च हो जाए | अन्नादि का भी संग्रह न हो पाए | धन दौलत के सुख से वंचित रहे | अच्छे कामों में रूचि रखे | विचलित मन मस्तिष्क वाला, बलवान क्षुद्र व् ओछे विचार युक्त कम शिक्षित आडम्बरी धार्मिक कामों में व्यर्थ प्रदर्शन करने वाला | ये प्राय: फिटर ओवेरसिएर, फोरमैन, इंजनीयर इत्यादि होते हैं | भाग्योदय २५ वर्ष बाद में होता है | क्रूर गृह की दशा में शनि – केतु – सूर्य के अंतर में शत्रु – कष्ट चोरी का भय |
*पुनर्वसु नक्षत्र* :बुद्दिमानविद्वान् शीतल स्वभाव बहु मित्रों वाला संतान सुख युक्त, श्वेत वस्तुओं में रूचि, सफर बहुत करे | काव्य प्रेमी माता पिता का भक्त | आनंदमय जीवन | अपने कार्यों में प्रसिद्धी प्राप्त करे | परोपकारी होते हुए भी स्वस्वार्थ में कमी नहीं आने देता, प्यास खूब लगती है | अहंकारी दुष्ट, दुर्बुद्दी – दुष्कर्मी , मुर्ख परिजन को दुःख व् कष्ट देने वाला गरीब | भाग्योदय २४ वर्ष के पश्चात, क्रूर गृह की दशा में बुध – शुक्र – चन्द्र के अंतर में शत्रु कष्ट चोरी का भय |
*पुष्य नक्षत्र* :बुद्दिमान, सुशील होशियार धर्म में आस्था रखे | कामी दुसरे का काम संवारने का प्रयत्न करे, जो मिले सो खा लेवे | दुसरे की बात शीघ्र समझने वाला | चतुर कार्य दक्ष सुन्दर मेधावी सत्यवादी कुटुंब प्रेमी विशाल ह्रदय माना प्रेमी ईश्वर भक्त राज्य पक्ष से सम्मानित वाक् पटु कार्य कुशल देव – गुरु – अतिथि प्रेमी | द्रढ़ देहि करुण मन | कवि लेखक पत्रकार वकील अध्यन – अध्यापन में रूचि लेने वाला | प्रशासनिक कार्यों में दक्ष वस्त्राभूषण नौकर वाहन युक्त होता है | भाग्योदय ३५ वर्ष पश्चात | समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त, क्रूर गृह की दशा में केतु, सूर्य व् मंगल के अंतर में शत्रु कष्ट चोरी का भय |
*आश्लेषा नक्षत्र*: नेक कामों की नक़ल करे कुटुंब बड़ा हो साधू संतों की सेवा करे | अपनी अकड में रहे किसी को भी खातिर में नहीं लाये | सदैव अपना फायदा सोचे नेकी बुराई की परवाह नहीं करे, रिश्तेदारों से अनबन रहे शराब आदि में ज्यादा रूचि रखे, झूठा, कृतघ्न धूर्त लम्पट अत्यंत क्रोधी दुराचारी निर्लज्ज शत्रु विजयी औषधी व्यापार में लाभ, परस्त्रीगामी वासना की पूर्ती के लिए निम्नतम काम करने के लिए तैयार हो जाता है | अविश्वास की चरम सीमा को पार करने वाला होता है |भाग्योदय ३० वर्ष पश्चात होता है क्रूर गृह की महादशा में शुक्र चन्द्र राहु के अंतर में शत्रु कष्ट चोरी का भय होता है |
*मघा नक्षत्र* :धनवान पत्नी से प्यार करने वाला खुशहाल माता पिता की सेवा करने वाला चतुर व्यवहार कुशल व्यापार में लाभ कमाने वाला, योजनाकार काम पिपासु अस्थिर चित्तवृत्ति किन्तु अत्यंत साहसी | स्वास्थ्य निर्बल रहना घमंडी किन्तु परिश्रमी अपने अहं पूर्ति के लिए कुछ भी करने वाला | धनाड्य किन्तु स्त्रियों में आशक्त रहने वाला व्यर्थ वाद विवाद में समय व्यतीत होना | किसी भी बात की जड़ तक पहुँचने की क्षमता रखना | भाग्योदय २५ वर्ष के बाद होना | क्रूर गृह की दशा में सूर्य मंगल व् गुरु के अंतर दशा में शत्रु कष्ट एवं चोरी का भय |
*पूर्वा – फाल्गुनी* :इस नक्षत्र में जन्म लेने वाला शत्रु विजयी, होशियार हर काम में निपुण मृदु भाषी दिलखुश बड़े लोगों से सम्बन्ध रखने वाला | स्त्रियों के लीये आकर्षक विधावान किसी सरकारी काम से सम्बन्ध रखने वाला एवं राजकीय सम्मान पाने वाला | शफर का शौक़ीन व् दानी होता है |वस्त्राभूषण वाहन धनवान व् संतान युक्त व् नृत्य – संगीत प्रेमी होता है | हंसी मजाक व् चापलूसी करने में माहीर होता है | अधिक मित्रवान होता है तथा सुंदर सुगठित शरीर वाला उग्र स्वभाव वाला नेतृत्व प्रधान जीवन जीने वाला | भाग्योदय २८ – ३२ वर्ष के बीच में होगा, क्रूर गृह की महादशा में चन्द्र राहु शनि के अंतर दशा में शत्रु कष्ट व् चोरी का भय हो सकता है |
*उत्तर – फाल्गुनी* : धनी व् धन इकठ्ठा करने वाला विलासी व् पहलवानी का शौक करने वाला तथा कुशाग्र बुद्धि वाला एवं मृदुभाषी सत्य बोलने वाला, दूसरों का काम दिल से करने वाला अधिक संतान वाला अपनी मेहनत के बल पर धनी बनने वाला | पत्नी से मनमुटाव व् घर में कलेश रहना गृहस्थ जीवन में भाग्योदय ३० – ३२ वर्ष की उम्र में होना | क्रूर गृह की महादशा में मंगल गुरु व् बुध के अंतर में शत्रु कष्ट चोरी का भय हो सकता है |
*हस्त नक्षत्र* :अपनी जाति बिरादरी में मुखिया बन सकता है | विरोधियों से लड़ना झगड़ना, झूठ व् धोखेबाजी की आदत होना भाई बंधुओं से दूर रहना चरित्र हीन क्रोधी शराबी होना पत्नी रोगी होना व् संतान का गलत आदतों में पड़ना | अशांत मन रहना भाग्यशाली सम्मानित व् सुखी होना निर्दयी होना | आजीवन कलह वाला वातावरण बनाये रखना स्वभाव से क्रूर होना | बुरे कार्य करना डकैती डालना व् हिंसा करना आदि | भाग्योदय ३०- ३२ वर्ष में होना | क्रूर गृह की महादशा में राहु – शनि - केतु के अन्तर्दशा में शत्रु कष्ट व् चोरी का भय बना रहना |
*चित्रा नक्षत्र* : चित्रा नक्षत्र में जन्म लेने वाला बुद्धिमान साहसी धनवान दानी सुशील शरीर सुन्दर स्त्री व् संतान का सुख पाने वाला होता है | धर्म में आस्था रखने वाला व् आयुर्वेद को जानने वाला, भवन निर्माण में रूचि रखने वाला होता है | सौंदर्य प्रसाधन प्रेमी चित्रकला व् अभिनय का जानकार बहुमूल्य वस्तुओं का व्यापार करने वाला तथा प्रभावशाली व्यक्तित्व वाला, गायन गणित व् औषधियों तथा लेखनकला से धनोपार्जन करने वाला होगा | भाग्योदय ३३ से ३८ वर्ष में होगा | क्रूर गृह की महादशा में गुरु, बुध, शुक्र, के अंतर में शत्रु कष्ट व् चोरी का भय रहेगा|
*स्वाति नक्षत्र* : समझदार शीतल स्वभाव मित्रवत होशियार व् व्यापार में निपुण होगा | कुशल व्यवसायी व् व्यापार तथा बौद्धिक कार्यों द्वारा मनचाहा लाभ अर्जित करना व् यस प्राप्त करना | शिक्षा अधूरी छोड़नी पद सकती है, आर्थिक द्रष्टि से संपन्न व् ऐश्वर्यशाली होगा | अपने समाज में पूर्ण सम्मान प्राप्त करेगा | इंजीनियर व् टेक्नीकल कार्य करेगा परोपकारी व् साधू संतों की सेवा करने वाला बनेगा |भाग्योदय ३० से ३६ वर्ष में होगा | क्रूर गृह के महादशा में शनि, केतु, सूर्य के अंतर में शत्रु कष्ट व् चोरी का भय रहेगा |
*विशाखा नक्षत्र* :इस नक्षत्र में जन्म लेने वाला सुंदर धनवान मगर खोटे कामों में रूचि रखने वाला व् लड़ाई झगडा करने वाला, कृपन लोभी वाक्पटु सामान्य बुद्धि वाला क्रोधी अहंकारी दम्भी कामासक्त शराबी जुआरी स्त्री के वशीभूत होने वाला पाप पुण्य से दूर रहने वाला मतलबी अचानक धन प्राप्त करने वाला शत्रु विजयी |भाग्योदय २१-२८-३४ वर्ष में होगा | कलह पूर्ण जीवन यापन करना | क्रूर गृह के महादशा में बुध, शुक्र, चन्द्र, के अंतर में शत्रु कष्ट व् चोरी का भय रहेगा|
*अनुराधा नक्षत्र* : शक्तिशाली व् स्थूल शरीर वाला धनवान मान,सम्मान, पाने वाला, विधा कला व् काम धंधे में निपुण ज्यादा शफर करने वाला होगा | अस्थिर मनोवृत्ति साहसी पराक्रमी मिलनसार यशस्वी स्वालंबी रौबीला सुन्दर व्यतित्व का धनी बहुत खाने वाला धार्मिक अध्ययनशील एकांत प्रिय दानी सहिष्णु होगा | सरकारी नौकरी पाने वाल स्वार्थ पूर्ती हेतु छल प्रपंच करने वाला मृदुभाषी स्त्रियों के दिलों में राज करने वाला होगा | भाग्योदय ३९ वर्ष पश्चात होगा | क्रूर गृह की महादशा में केतु सूर्य मंगल के अंतर में शत्रु कष्ट व् चोरी का भय रहेगा
*ज्येष्ठा नक्षत्र*:चतुर सभी कार्यों में होशियार बहुमित्र संतोषी शीतल स्वभाव कला की शौक़ीन क्रोधी धर्म के अनुरूप चलने वाली पराई स्त्री पर आशक्त होने वाला | सम्पूर्ण विधा का ज्ञान प्राप्त करना सुन्दर व्यतित्व वाला अपने कार्य में दक्ष अच्छी संतान प्राप्त करने वाला, गृहस्थ जीवन का अधूरा सुख प्राप्त करने वाला कवि लेखक पत्रकार साहित्यकार प्रशाशक निरीक्षक वकील चार्टर्ड एकाउंटेंट आदि हो सकते हैं | उम्र के २७,३१,४९ वर्ष स्वास्थ्य की द्रष्टि ठीक नहीं रहेंगे| क्रूर गृह की महादशा में शुक्र,चन्द्र,राहु, की अन्तर्दशा में शत्रु कष्ट व् चोरी का भय रहेगा |
*मूल नक्षत्र* :विशाल ह्रदय दानी गंभीर धनी अपने समाज में सम्मान पाने वाला कमजोर स्वास्थ्य प्रायः बीमार रहने वाला वाकपटु चतुर कृतघ्न दुष्ट धूर्त विश्वासघाती स्वार्थी वाचाल लोकप्रिय हिंसक क्रोध करने वाला होता है व् उसके जीवन में बार - बार दुर्घटनाएँ होती हैं | भाग्योदय २७ या ३१ वें वर्ष में होता है | क्रूर गृह की महादशा में सूर्य मंगल गुरु की अंतर दशाओं में शत्रु कष्ट व् चोरी का भय रहेगा |
*पूर्वा-आषाढ़ नक्षत्र* :बुद्धिमान उपकारी सबका मित्र सभी कामों में होशियार संतान के प्रति सुखी, उदार स्वाभिमानी, शत्रुहंता, श्रेष्ठ मित्रों वाला अधिक धन नहीं होने पर भी कोई काम नहीं रुकना, भाग्यशाली, कार्य कुशल, यशस्वी, पत्नी का भी पूर्ण सुख रहता है | भाग्योदय २८ वें वर्ष में होता है | क्रूर गृह की महादशा में चन्द्र, राहू, शनि, की अन्तर्दशा में शत्रु कष्ट व् चोरी का भय होता है |
*उत्तरा-आषाढ़ नक्षत्र* : परोपकारी,मान सम्मान पाने वाला,होशियार, चतुर, बहादुर,संगीत प्रेमी, विनम्र शांत स्वभाव वाला, धार्मिक सुखी, सर्व प्रिय, विद्वान, बुद्धिमान, मेहनती धनी, सट्टेबाजी आदि का शौक पालना, तश्करी एवं अन्य कुसंगति में पड़ना, कामुक व् वेश्यागामी होना, जीवन में अनायास ही धन की प्राप्ति होना | भाग्योदय ३१ वें वर्ष में होगा, क्रूर गृह की महादशा में मंगल,गुरु, बुध, के अंतरदशा में शत्रु-कष्ट व् चोरी का भय रहता है |
*श्रवण नक्षत्र* : धनी बहुत बोलने वाला, गंभीर बुद्धिमान साहसी प्रसिद्द नेकनाम व् पत्नी सुन्दर हो | राग विधा गणित ज्योतिष में लगाव रखे, असंकुचित विचार दुसरे के दिल से भेद पाए | १९ – २४ वा वर्ष खराब रह सकता है | विवेकी विद्वान उच्च विचार धार्मिक शोभायमान व्यक्तित्व, उच्च पदाधिकारी बन सकता है काव्य संगीत में रूचि रखने वाला सिनेमा प्रेमी होगा | क्रूर गृह की महादशा में राहु – शनि – केतु के अन्तर्दशा में शत्रु कष्ट व् चोरी का भय हो सकता है |
*धनिष्ठा नक्षत्र* : राग विधा में अधिक रूचि रखने वाला होगा | भाई बंधुओं से बहुत प्यार रखे | धनी नेकनाम साहसी अच्छे काम करने वाला व् स्त्री का प्यारा होगा | सरकारी कार्य से सम्बन्ध रहेगा व् जवाहरात पहनने का शौक़ीन होगा तथा लोगों में इज्जत व् मान सम्मान प्राप्त करेगा | १५, १९, २३, वर्ष शुभ नहीं होंगे | धर्मं कर्म में लिप्त रहने वाला एश्वर्या संपन्न उदार व् समाज में सम्मान पाने वाला होगा | वासना ग्रस्त कामुक व् परस्त्रीरत हो सकता है | पत्नी व् पत्नी पक्ष से हमेशा दबा रहेगा लोभी तथा स्त्रियों से लुटने वाला होगा | क्रूर गृह की महादशा में गुरु, बुध, शुक्र, की अंतर दशा में शत्रु कष्ट व् चोरी का भय हो सकता है |
*शतभिषा नक्षत्र* : धनी सत्यवादी दानी प्रसिद्द अच्छे काम करने वाला बुद्धिमान होशियार सफल शत्रु विजेता इज्जत प्राप्त करने वाला होता है | सरकार से सम्मान प्राप्त करने वाला दूसरी स्त्री से लगाव रखने वाला तथा २८ वाँ वर्ष विशेष महत्वपूर्ण हो सकता है | सत्य भाषी परन्तु जुआरी, व्यसनी सट्टेबाज साहसी परन्तु शांत स्वभाव में कठोरता निडर ज्योतिष प्रेमी साधारण धन एवं दुसरे के माल को हड़पने की इच्छा हमेशा बनी रहती है | क्रूर गृह के महादशा में शनि केतु सूर्य की अन्तर्दशा में शत्रु कष्ट व् चोरी का भय रहेगा |
*पूर्वा-भाद्रपद नक्षत्र* : धनी सुंदर बहुत बोलने वाला, विधावान कला कुशल एवं अधिक सोने वाला कई पत्नियों वाला, संतान से सुख प्राप्त करने वाला छोटी छोटी बातों में गुस्सा होने वाला होता है| भाग्योदय १९ से २१ वर्ष में होता है | अपने कार्य में दक्ष व् चतुर तथा धूर्त व् डरपोक धनवान होते हुए भी निर्धन हो जाता है | कम सहन शक्ति वाला विचारों में कामुकता वाला, स्त्रियों से धोखे खाना वाला, पत्नी स्वभाव से चंचंल व् उग्र होती है, गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा | क्रूर गृह के महादशा में बुध, शुक्र, चन्द्र, के अंतर में शत्रु कष्ट व् चोरी का भय रहेगा |
*उत्तरा-भाद्रपद नक्षत्र* : सुन्दर पराक्रमी साहसी बुद्धिमान रंग गोरा वाचाल दानी शत्रु विजेता धर्मात्मा धनवान होता है | उदार परोपकारी, सुखी, धन-धान्य व् संतान युक्त जीवन | अध्ययनशील, शास्त्रों के ज्ञाता वाक्पटु जिम्मेदार, लेखक, पत्रकार, संगीतज्ञ, सफल गृहस्थ जीवन, म्रदु भाषी पत्नी वाला होता है | भाग्योदय २७ से ३१ वर्ष में संभव है | क्रूर गृह की महादशा में केतु, सूर्य, मंगल, की अन्तर्दशा में शत्रु कष्ट एवं चोरी का भय रहता है |
*रेवती नक्षत्र* : माता पिता की सेवा करने वाला, बुद्धिमान साधू स्वभाव तेज वाणी व् मित्रों से खुश रहने वाला होता है | शरीर पुष्ट निरोगी काया साहसी एवं सर्वप्रिय धनवान सुपुत्रवान कामातुर सुन्दर चतुर मेधावी, कुशाग्रबुद्धि, सलाह देने में होशियार,अच्छा व्यापारी, कवि लेखक, पत्रकार,निबंधकार, उपन्यासकार आदि होता है| स्वभाव शौम्य दृढ निश्चय वाला, प्रतिभाशाली सर्वगुण संम्पन्न सुन्दर पत्नी वाला चरित्रवान गृह कार्य में दक्ष मधुर भाषी होता है | १७ वें, २१ वें,२४ वें वर्ष ठीक नहीं होंगे | क्रूर गृह की महादशा में शुक्र- चन्द्र – राहु की अन्तर्दशा में शत्रु कष्ट व् चोरी का भय हो सकता |
*अभिजीत नक्षत्र* : अभिजीत नक्षत्र में जन्म लेने वाला सुन्दर होशियार अपराजित दृढ निश्चयी व् भाग्यवान धनवान सर्वगुण संपन्न मेहनत करने वाला शक्तिशाली व्यक्ति होता है।उपरोक्त नक्षत्र बहुत कम उपयोग में लाया जाता है, इसलिए ज्यादातर लोग इसका वर्णन कम ही करते हैं 🙏🏻