Sunday, April 1, 2018

कुंडली में चार ग्रहों की युति का जातक पर प्रभाव

कुंडली में चार ग्रहों की युति का जातक पर प्रभाव
〰🌼〰🌼〰🌼〰🌼〰🌼〰🌼〰🌼〰
किसी राशि पर ग्रहों का प्रभाव घर में उपस्थित एक ग्रह और अन्य ग्रहों की युति पर निर्भर करता है। दो से अधिक ग्रहों की उपस्थिति में भी समान प्रभाव ही पड़ता है। आइए जानते हैं कि एक घर में चार ग्रहों की उपस्थिति का जातक पर क्या प्रभाव पड़ता है।

सूर्य-चंद्रमा-मंगल-बुध युति का फल👉 ये जातक अपने कार्यक्षेत्र में चतुर और कुशल होते हैं। इनमें अच्‍छे लेखक के गुण होते हैं। ये सांसारिक सुख के प्रति आकषित रहते हैं। यह जातक अधिकतर अस्‍वस्‍थ रहते हैं।

सूर्य-चंद्रमा-मंगल-बृहस्पति युति फल👉 यह जातक एक निपुण लीडर बनते हैं। यह अमीर और चतुर होते हैं।

सूर्य-चंद्रमा-मंगल-शुक्र युति फल👉 यह जातक शक्‍तिशाली एवं अपने कहैं।क्षेत्र में निपुण होते हैं। यह समृद्ध एवं प्रसिद्ध होते हैं। इन जातकों का बढिया सेंस ऑफ ह्यूमर होता है।

सूर्य-चंद्रमा-मंगल-शनि युति फल👉 इस युति के अंदर जातक किसी न किसी बीमारी से घिरा रहता है। इन्‍हें आंखों से जुड़ी समस्‍याएं अधिक होती हैं। यह धैर्यवान और धनी होते हैं एवं सुनार इनके लिए सर्वोत्‍त्‍म कार्य है।

सूर्य-चंद्रमा-बुध-बृहस्‍पति युति फल👉 ये जातक प्रसिद्ध और शिक्षित होते हैं। यह धनी और सुखी होते हैं लेकिन अमीर नहीं होते।

सूर्य-चंद्रमा-बुध-शुक्र युति फल👉 ये जातक तालाब और विश्राम घरों का निर्माण करते हैं। यह धार्मिक और दानी होते हैं। यह महत्‍वाकांक्षी एवं मैत्रीपूर्ण स्‍वभाव के होते हैं।

सूर्य-चंद्रमा-शुक्र-शनि युति फल👉 ये जातक अधिकतर बुरे कामों में लिप्‍त रहते हैं। इनका ध्‍यान महिलाओं पर ज्‍यादा रहता है। शरीर से कमजोर होते हैं।

सूर्य-चंद्रमा-बुध-बृहस्‍पति युति फल👉 ये जातक धनी व्‍यापारी बनते हैं। स्‍वभाव से धोखेबाज इन जातकों को कई बार अपमानित होना पड़ता है।

सूर्य-चंद्रमा-बुध-शनि युति फल👉 इन जातकों में नेता  एवं कवि बनने के गुण होते हैं। ये सुखी एवं आनंदमय जीवन जीते हैं। इन्‍हें समाज में मान-सम्‍मान मिलता है।

सूर्य-चंद्रमा-बृहस्‍पति-शनि युति फल👉 ये जातक व्‍यापार में अपार सफलता हासिल करते हैं। ये  परिवार से प्रेम करते हैं एवं धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। इन जातकों का पूरा समय और ऊर्जा अपने कार्य को ही समर्पित रहता है।

सूर्य-चंद्रमा-शुक्र-शनि युति फल👉 इन जातकों में नकारात्‍मक प्रभाव ज्‍यादा देखने को मिलता है। वह दूसरों का बुरा सोचते हैं और अपने ही परिवारजानों को नापसंद करते हैं। इन्‍हें साफ-सफाई भी पसंद नहीं होती।

सूर्य-बुध-बृहस्पति-शुक्र युति फल👉 इन जातकों के ज्‍यादा  भाई-बहन होते हैं एवं यह अपना जीवन आनंदपूर्वक जीते हैं। इनमें नेताओं के गुण होते हैं जिस कारण ये अत्‍यधिक सम्‍मान पाते हैं। अपने आदर्शों पर चलने वाले इन जातकों का जीवन सुख-समृद्धि से भरा रहता है।

सूर्य-बुध-बृहस्पति-शनि युति फल👉 इस युति में पैदा होने वाले जातक अहंकारी और झगड़ालू स्‍वभाव के होते हैं। ये चिड़चिड़े और दुर्बल होत हैं। इनमें कवि, संपादक और विजेता बनने के गुण होते हैं।

सूर्य-बुध-शुक्र-शनि युति फल👉 सभी सुख-सुविधाएं होने के बावजूद ये जातक संतुष्‍ट नहीं रहते। ये जातक धार्मिक एवं बातूनी प्रवृत्ति के होते हैं।

चंद्रमा-मंगल-बुध-बृहस्‍पति युति फल👉 इन जातकों को कला के क्षेत्र के विभिन्‍न रूपों की जानकारी होती है। यह सहायक होते हैं एवं सामाजिक कार्यों में रूचि रखते हैं। इनका जीवन सुखपूर्वक व्‍यतीत होता है।

चंद्रमा-मंगल-बुध-शुक्र युति फल👉 ये जातक सुस्त, असहयोगी और झगड़ालू होते हैं। इनका जीवन सुखपूर्वक व्‍यतीत होता है।

चंद्रमा-मंगल-बुध-शनि युति फल👉 इन जातकों की पत्‍नी अच्‍छी होती है। इनका मन अशांत रहता है। लेकिन  इनमें दृढ़ इच्‍छाशक्‍ति और साहस होता है।

चंद्रमा-मंगल-बृहस्पति-शुक्र युति का फल👉 ये जातक महिलाओं के बीच अधिक लोकप्रिय रहते हैं। यह दयालु, धनी एवं सामाजिक कार्यों में रूचि रखने वाले होते हैं। ये परोपकारी होते हैं जो सभी से सम्‍मान प्राप्‍त करते हैं।

चंद्रमा-मंगल-बृहस्पति-शनि युति फल👉 ये जातक शास्‍त्रों के ज्ञानी होते हैं। यह साहसी, धनी एवं बहादुर होते हैं। इनमें सर्मपण और धैर्य की भावना होती है।

चंद्रमा-मंगल-शुक्र-शनि युति का फल👉 इन जातकों में नैतिकता और  मार्गदर्शन की कमी होती है। ये बातूनी होते हैं।

चंद्रमा-बुध-बृहस्‍पति-शुक्र युति का फल👉 ये जातक धनी, सुखी और बुद्धिमान होते हैं। यह अपने माता-पिता का ख्‍याल रखते हैं एवं धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं।

चंद्रमा-बुध-बृहस्‍पति-शनि युति फल👉 ये जातक चतुर होते हैं एवं जीवन में प्रसिद्धि और सम्‍मान पाते हैं। इन्‍हें अपने भाई-बहनों से प्रेम होता है। इनमें कवि बनने के गुण होते हैं।

चंद्रमा-बुध-शुक्र-शनि युति फल👉 ये जातक आत्‍मनिर्भर होते हैं किंतु इनका चरित्र अच्‍छा नहीं होता।  अपने छल-कपट के कारण ये दूसरों को नापसंद आते हैं।

चंद्रमा-बृहस्‍पति-शुक्र-शनि युति फल👉 ये गरीबी में जीवनयापन करते हैं और दुखी रहते हैं। त्‍वचा रोग से गस्‍त रहते हैं।

मंगल-बुध-बृहस्‍पति-शुक्र युति फल👉 ये जातक बुद्धिमान और उज्‍जवल होते हैं। अपने समर्पण भाव और ईमानदारी के कारण ये जातक मान-सम्‍मान प्राप्‍त करते हैं। लेकिन इन्‍हें अपनी क्षमता के अनुकूल फल नहीं मिलता।

मंगल-बुध-शुक्र-शनि युति फल👉 इन जातकों को जीवन में सफलता मिलती है। ये बहादुर और प्रसिद्ध होते हैं। बॉडी बिल्‍डिंग में इनकी रूचि हो सकती है।

मंगल-बृहस्‍पति-शुक्र-शनि युति फल👉 ये जातक क्रोधी, साहसी और धनी होते हैं। ये निर्णय लेने में विलंब नहीं करते एवं इनकी महिलाओं में अधिक रूचि होती है।

बुध-बृहस्‍पति-शुक्र-शनि युति फल👉 ये जातक धार्मिक और आज्ञाकारी होते हैं। अपने पूरे जीवन में ये माता-पिता की सेवा करते हैं। ये ईमानदार और विश्‍वसनीय होते हैं।

शुभ_अशुभ_सूर्य_की_महादशा

||#शुभ_अशुभ_सूर्य_की_महादशा||                                             किसी भी ग्रह की महादशा का फल कुंडली में उस ग्रह की स्थिति पर निर्भर करता है।लग्न अनुसार कुंडली के लिए ग्रह कारक है, मारक है आदि।कुंडली में ग्रह शुभ है अशुभ है मजबूत है या कमजोर है आदि।ग्रहो में सूर्य राजा है और राजा का मतलब है कभी तरह के अधिकार और शक्ति से संपन्न होना।बलवान और अनुकूल सूर्य की महादशा जातक को उच्च स्तर का राजसिक जीवन देती है।जातक का नाम उठा हुआ होता है सरकार की तरफ से कोई न कोई आर्थिक सहयोग आदि भी व्यक्ति को सूर्य की महादशा में मिलता है।सूर्य की शुभ और बली महादशा से प्रभावित जातक समाज में नाम कमाने की चाहत रखता है और कमाता भी है।सामान्य रूप से बली शुभ सूर्य की महादशा सुख, सौभाग्य को बढ़ाने वाली, समाज में स्तर को उच्चा रखने वाली होती है।बली और शुभ सूर्य की महादशा होने पर कुंडली का नवम दशम भाव बली हो तो जातक पद, प्रतिष्ठा, भाग्य का सहयोग, उच्च अधिकारियो या राजनीतिज्ञो से सम्बन्ध भी रहते है।कुंडली में जितने ज्यादा से ज्यादा शुभ योग, राजयोग होंते है साथ ही सूर्य कुंडली में अनुकूल और मेष, सिंह राशि या वर्गोत्तम होकर बली होता है उतने ही ज्यादा मजबूत होता है।वृश्चिक, धनु, मीन, राशि में भी सूर्य सामान्य से ज्यादा बली होता है बाकि अन्य तरह से जितना ज्यादा बली शुभ होता है उतने ही शानदार फल देता है सूर्य किस भाव का स्वामी होकर किस भाव में बैठा है इस स्थिति पर भी सूर्य के फल निर्भर करते है कि किस तरह के फल होंगे।                                                                                                                                  अशुभ सूर्य की महादशा नाम, सम्मान में कमी करती है सरकारी छेत्र, सरकारी कामो में परेशानिया करती है।यदि सूर्य अशुभ होने के साथ कमजोर भी है तो इसके फल ज्यादा नकारात्मक रहते है क्योंकि बली अशुभ सूर्य को उपाय के द्वारा अनुकूल किया जा सकता है पर कमजोर अशुभ सूर्य के बल में वृद्धि आसानी से नही हो पाती जिससे उसकी अशुभता में भी कमी आसानी से नही होती क्योंकि कमजोर सूर्य में बल नही होता।।सूर्य बुध गुरु मंगल के साथ सम्बन्ध बनाने पर विशेष शुभ फल देता है सूर्य का मंगल बुध गुरु के सम्बन्ध लग्न अनुसार भी अनुकूल होना चाहिय।शुक्र शनि राहु केतु के साथ कुछ खास शुभ फल नही देता।नैसर्गिक रूप से सूर्य जिन चीजो का कारक होता है उनसे सम्बंधित यह बली और होने पर अच्छे फल देता है।जिस भाव का स्वामी होकर जिस भाव में बैठता है उससे सम्बंधित भी अनुकूल फल करता है।कुंडली के लिए सूर्य योगकारक होकर भी शुभ फल न दे रहा हो तो सूर्य रत्न माणिक ज्योतिष के विद्वान् से सलह लेकर पहनना चाहिय।सूर्य को रोज़ जल देकर सूर्य गायत्री मन्त्र या सूर्य का बीज मन्त्र का जप करना चाहिए।पिता का सम्मान और आशीर्वाद लेते रहना चाहिए।

पुष्य नक्षत्र

ज्योतिष मे पुष्य नक्षत्र की बड़ी महिमा बताई गई है ।इस नक्षत्र मे प्रायः समस्त कार्यो की सिद्धि होती है जिससे इसे सिद्ध नक्षत्र की संज्ञा प्रदान की गई है ।बृहस्पतिवार को इस नक्षत्र का योग होने से गुरुपुष्य नामक सिद्धयोग होता है।कहा गया है कि सभी विरूद्ध योगों के रहने पर भी पुष्य का संयोग कार्य सिद्धि का सूचक होता है।पुष्य नक्षत्र अन्य योग - नक्षत्रों के दोष को दूर करता है परन्तु पुष्य के गुण किसी भी दुर्योग आदि द्वारा नष्ट नही हो सकते।
बृहस्पतिवार को पुष्य नक्षत्र के समागम के अवसर पर कर्क राशीश चन्द्रमा की प्रबलता के साथ बृहस्पति भी अपनी उच्च राशि के संक्रमणवत बलवत्ता से पार्थिव मानवों को अनुग्रहीत करने हेतु कटिबद्ध रहता है।शुभ मांगलिक कर्मो के संपादन हेतु गुरु- पुष्य योग वरदान सिद्ध होता है।बृहस्पति ग्रह का उद्धव पुष्य नक्षत्र से ही हुआ था जैसा ऋग्वेद मे कहा गया है-
  बृहस्पतिः प्रथमं जायमानो महो  ज्योतिषः परमे व्योमन् ( ऋग्वेद 4/50/4)
 कहा गया है कि चंद्रमा कितना ही निर्बल क्यो न हो ,शास्त्र वर्जित बड़ा से बड़ा दोष उपस्थित क्यो न हो ,पुष्य तज्जनित दुष्फल को चरितार्थ नही होने देता है।अष्टम् चन्द्रमा की स्थिति मे शास्त्रकारो ने पुष्यबेला मे सभी कर्म निर्भयता पूर्वक संपादित करने की आज्ञा प्रदान की है।विवाह हेतु ब्रह्मा द्वारा अभिशप्त होने के कारण यह नक्षत्र पाणिग्रहण संस्कार तथा तत्संबंधी समस्त कार्यों मे अग्राह्य है ।ब्रह्मा जी के द्वारा शापित होने की कथा ' विवाह वृन्दावन ' नामक ग्रन्थ मे उपलब्ध होती है।
रवि,सोम व बृहस्पति को पुष्य का योग अत्युत्तम, बुद्ध,व शनि को मध्यम फलप्रद व मंगल व शुक्र को उत्पातकारक होने से वर्जित है।नवमी को गुरुपुष्य योग ' विषयोग' कहलाता है अतः त्याज्य है।ज्येष्ठ मास मे भी यह योग विशेष उपयोगी नही होता है।
पुष्य नक्षत्र मे किये गये श्राद्ध से पितरो को अक्षय तृप्ति प्राप्त होती है एवं कर्ता को धन - पुत्र की प्राप्ति होती है ,इस संबध में नारद संहिता का वचन है - पौष्यद्वये पुष्यचतुष्टये च श्राद्धप्रदाता बहुपुत्रवान स्यात् ( नारद संहिता 37/20)
 दशमी तिथी को पुष्य का योग होने पर 'अमृत योग' होता है इस दिन श्राद्ध करने से पितर नित्यतृप्त व प्रसन्न रहते है -
दशम्यां पुष्य नक्षत्रे सुयोगोऽमृत संज्ञकः।
अर्चयेद्यः पितृस्त्र नित्यं तृप्तास्तु तस्य ते।।( नारद संहिता 55/11)

*होरा शास्त्र से जानिए कौनसा कार्य किस शुभमुहूर्त में करे !*

🌻🌹 *श्री गणेशाय नमः* 🌹🌻

*होरा शास्त्र से जानिए कौनसा कार्य किस शुभमुहूर्त में करे !*

🌹जीस हौरा शब्द पर से अंग्रेजों ने hour शब्द बनाया 🌹

*आमतौर पर अगर हम कोई भी विशेष कार्य या शुभ कार्य करते है तो हम उसे शुभ मुहूर्त में ही शुरू करते हैं। ज्योतिष शास्त्र मे होरा शास्त्र का जिक्र किया गया है, इसके हम जान सकते है की हमे कौनसा कार्य किस मुहूर्त या होरा में करना चाहिए ।*

एक दिन में २४ घंटे होते है और एक होरा १ घंटे की होती है, यानि एक दिन में २४ होरा होती है, हर एक होरा अलग अलग ग्रहों से सम्बंधित होती है ।

*जानते है कौनसी होरा में कौनसा काम करना चाहिए ताकि हमे अपने काम में सफलता प्राप्त हो सके ।*

*सूर्य की होरा* - टेंडर भरना, सरकारी नौकरी शुरू करना, किसी उच्च अधिकारी से मिलना हो या अगर आपको मानिक रत्न धारण करना हो तो ये सब शुभ काम सूर्य की होरा में करने चाहिए ।

*चंद्र की होरा* - वैसे तो चंद्र की होरा सभी शुभ कार्यो के लिए अच्छी मानी जाती है, इसमें मोती रत्न धारण किया जाए तो ये सबसे अच्छा फल देता है |

*मंगल की होरा*- सट्टा लगाना, किसी को कर्ज देना, पुलिस या न्यायालय से रिलेटेड कोई काम हो तो ये सब कार्य मंगल की होरा में करने चाहिए ।

*बुध की होरा*- यदि आप नया बिज़नेस शुरू करना चाहते है जैसे की प्रकाशन कार्य या आपको अपने बच्चे की पढ़ाई शुरू करवानी हो तो ये काम बुध की होरा में करना चाहिए ।

*गुरु की होरा*- यदि आपको कोई विवाह से सम्बंधित काम करना हो या किसी हाई पोस्ट के अधिकारी से मिलना हो तो ये कार्य गुरु की होरा में करने से अच्छा फल मिलता है।

*शुक्र की होरा* - नवीन ज्वेलरी या कपडे खरीदने हो या पहनने हो, कोई यात्रा शुरू करनी हो तो शुक्र की होरा में करनी चाहिए ।

*शनि की होरा* - अपने मकान की नींव खुदवानी हो, नया घर बनाना शुरू करना हो तो शनि की होरा में करने से ये सब कार्य सफलता पूर्वक हो जायेंगे ।

जन्म कुंडली के चौथे व पाँचवें भाव से चुने विषय—**

**(ज्योतिष अनुसार शिक्षा के योग))
जन्म कुंडली के चौथे व पाँचवें भाव से चुने विषय—**

दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करते ही ‘कौन-सा विषय चुनें’ यह यक्ष प्रश्न बच्चों के सामने आ खड़ा होता है। माता-पिता को अपनी महत्वाकांक्षाओं को परे रखकर एक नजर कुंडली पर भी मार लेनी चाहिए। बच्चे किस विषय में सिद्धहस्त होंगे, यह ग्रह स्थिति स्पष्ट बताती है।
आज जीवन के हर मोड़ पर आम आदमी स्वयं को खोया हुआ महसूस करता है। विशेष रूप से वह विद्यार्थी जिसने हाल ही में दसवीं या बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है, उसके सामने सबसे बड़ा संकट यह रहता है कि वह कौन से विषय का चयन करे जो उसके लिए लाभदायक हो। एक अनुभवी ज्योतिषी आपकी अच्छी मदद कर सकता है। जन्मपत्रिका में पंचम भाव से शिक्षा तथा नवम भाव से उच्च शिक्षा तथा भाग्य के बारे में विचार किया जाता है। सबसे पहले जातक की कुंडली में पंचम भाव तथा उसका स्वामी कौन है तथा पंचम भाव पर किन-किन ग्रहों की दृष्टि है, ये ग्रह शुभ-अशुभ है अथवा मित्र-शत्रु, अधिमित्र हैं विचार करना चाहिए। दूसरी बात नवम भाव एवं उसका स्वामी, नवम भाव स्थित ग्रह, नवम भाव पर ग्रह दृष्टि आदि शुभाशुभ का जानना। तीसरी बात जातक का सुदर्शन चंद्र स्थित श्रेष्ठ लग्न के दशम भाव का स्वामी नवांश कुंडली में किस राशि में किन परिस्थितियों में स्थित है ज्ञात करना, तीसरी स्थिति से जातक की आय एवं आय के स्त्रोत का ज्ञान होगा। जन्मकुंडली में जो सर्वाधिक प्रभावी ग्रह होता है सामान्यत: व्यक्ति उसी ग्रह से संबंधित कार्य-व्यवसाय करता है। यदि हमें कार्य व्यवसाय के बारे में जानकारी मिल जाती है तो शिक्षा भी उसी से संबंधित होगी।
जैसे यदि जन्म कुंडली में गुरु सर्वाधिक प्रभावी है तो जातक को चिकित्सा, लेखन, शिक्षा, खाद्य पदार्थ के द्वारा आय होगी। यदि जातक को चिकित्सक योग है तो जातक जीव विज्ञान विषय लेकर चिकित्सक बनेगा। यदि पत्रिका में गुरु कमजोर है तो जातक आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, रैकी या इनके समकक्ष ज्ञान प्राप्त करेगा। श्रेष्ठ गुरु होने पर एमबीबीएस की पढ़ाई करेगा। यदि गुरु के साथ मंगल का श्रेष्ठ योग बन रहा है तो शल्य चिकित्सक, यदि सूर्य से योग बन रहा है तो नेत्र चिकित्सा या सोनोग्राफी या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से संबंधित विषय की शिक्षा, यदि शुक्र है तो महिला रोग विशेषज्ञ, बुध है तो मनोरोग तथा राहु है तो हड्डी रोग विशेषज्ञ बनेगा। चंद्र की श्रेष्ठ स्थिति में किसी विषय पर गहन अध्ययन करेगा। लेखक, कवि, श्रेष्ठ विचारक बनेगा तथा बीए, एमए कर श्रेष्ठ चिंतनशील, योजनाकार होगा। सूर्य के प्रबल होने पर इलेक्ट्रॉनिक से संबंधित शिक्षा ग्रहण करेगा। यदि मंगल अनुकूल है तो ऐसा जातक कला, भूमि, भवन, निर्माण, खदान, केमिकल आदि से संबंधित विषय शिक्षा ग्रहण करेगा। बुध प्रधान कुंडली वाले जातक बैंक, बीमा, कमीशन, वित्तीय संस्थान, वाणी से संबंधित कार्य, ज्योतिष-वैद्य, शिक्षक, वकील, सलाहकार, चार्टड अकाउंटेंट, इंजीनियर, लेखपाल आदि का कार्य करते हैं। अत: ऐसे जातक को साइंस, मैथ्स की शिक्षा ग्रहण करना चाहिए किंतु यदि बुध कमजोर हो तो वाणिज्य विषय लेना चाहिए। बुध की श्रेष्ठ स्थिति में चार्टड अकाउंटेंट की शिक्षा ग्रहण करना चाहिए। शुक्र की अनुकूलता से जातक साइंस की शिक्षा ग्रहण करेगा। शुक्र की अधिक अनुकूलता होने से जातक फैशन, सुगंधित व्यवसाय, श्रेष्ठ कलाकार तथा रत्नों से संबंधित विषय को चुनता है। शनि ग्रह प्रबंध, लौह तत्व, तेल, मशीनरी आदि विषय का कारक है। अत: ऐसे जातकों की शिक्षा में व्यवधान के साथ पूर्ण होती है। शनि के साथ बुध होने पर जातक एमबीए फाइनेंस में करेगा। यदि शनि के साथ मंगल भी कारक है तो सेना-पुलिस अथवा शौर्य से संबंधित विभाग में अधिकारी बनेगा। राहु की प्रधानता कुटिल ज्ञान को दर्शाती है। केतु – तेजी मंदी तथा अचानक आय देने वाले कार्य शेयर, तेजी मंदी के बाजार, सट्टा, प्रतियोगी क्वीज, लॉटरी आदि। कभी-कभी एक ही ग्रह विभिन्न विषयों के सूचक होते हैं तो ऐसी स्थिति में जातक एवं ज्योतिषी दोनों ही अनिर्णय की स्थिति में आ जाते हैं। उसका सही अनुमान लगाना ज्योतिषी का कार्य है। ऐसी स्थिति में देश, काल एवं पात्र को देखकर निर्णय लेना उचित रहेगा। जैसे नवांश में बुध का स्वराशि होना ज्योतिष, वैद्य, वकील, सलाहकार का सूचक है। अब यहां जातक के पिता का व्यवसाय (स्वयं की रुचि) जिस विषय की होगी, वह उसी विषय का अध्ययन कर धनार्जन करेगा।
सामान्यत: वैदिक ग्रंथों के अनुसार सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरू और शनि इन सात ग्रहों का अपना अलग-अलग क्षेत्र और प्रभाव है। लेकिन, जब इन ग्रहों का आपसी योग बनता है तो क्षेत्र और प्रभाव बदल जाते हैं। इन ग्रहों के साथ राहु और केतु मिल जाये, तो कार्य में बाधा उत्पन्न करते हैं। व्यवहारिक भाशा में कहें तो टांग अड़ाते हैं। जन्मकुंडली के मुख्य कारक ग्रह ही कुंडली के प्रेसिडेंट होते हैं। यानी जो भी कुछ होगा वह उन ग्रहों की देखरेख में होगा, अत: यह ध्यान में जरूर रखें कि इस कुंडली में कारक ग्रह कौन से हैं। अगर कारक ग्रह कमजोर हैं या अस्त है, वृद्धावस्था में हैं तो उसके बाद वाले ग्रहों का असर आरंभ हो जायेगा। मंगल, शुक्र और सूर्य, शनि करियर की दशा तय करते हैं। बुध और गुरु उस क्षेत्र की बुद्धि और शिक्षा प्रदान करते हैं। यद्यपि क्षेत्र इनका भी निश्चित है, लेकिन इन पर जिम्मेदारियां ज्यादा रहती हैं। इसलिये कुंडली में इनकी शक्ति महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आज हम किसी एक या दो ग्रहों के करियर पर प्रभाव की चर्चा करेंगे। जन्मकुंडली में वैसे तो सभी बारह भाव एक दूसरे को पूरक हैं, किंतु पराक्रम, ज्ञान, कर्म और लाभ इनमें महत्?वपूर्ण है। इसके साथ ही इन सभी भावों का प्रभाव नवम भाग्य भाव से तय होता है। अत: यह परम भाव है।